आप यहाँ हैं

इनसैट-3डीआर के उद्देश्य

इनसैटया भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह प्रणाली, भारत की दूरसंचार, प्रसारण, मौसम विज्ञान और खोज तथा बचाव की जरूरतों को पूरा करने के लिए इसरोद्वारा प्रमोचित बहुउद्देश्यीय भू-स्थिर उपग्रहों की एक श्रृंखला है। 1983 में प्रारंभइनसैटएशिया प्रशांत क्षेत्र में सबसे बड़ी घरेलू संचार प्रणाली है। चूंकि इसरो कोस्पर-सारसैट कार्यक्रम का सदस्य है, इन उपग्रहों में दक्षिण एशियाई और हिंद महासागर क्षेत्र में खोज और बचाव मिशन के लिए संकट चेतावनी संकेत प्राप्त करने के लिए प्रेषानुकर(रों) को भी शामिल किया गया है।

 

इस मिशन का मुख्य उद्देश्य जीवन और संपत्ति की सुरक्षा के लिए एक प्रचालनशीलपर्यावरण और तूफान चेतावनी प्रणाली प्रदान करना है। इनसैट-3डीआर-

·   पृथ्वी की सतह की निगरानी करेगा और समुद्री अवलोकन करेगा और डेटा प्रसार क्षमताएं भी प्रदान करेगा,

·  दो एस-बैंड प्रेषानुकरों के माध्यम से प्रसारण उपग्रह सेवाएं (बीएसएस) प्रदान करेगा।