डेटा ऑर्डर करने के लिए आपको पंजीकृत उपयोगकर्ता होना आवश्यक है। होम पेज पर उपलब्ध सिंग अप फॉर्म भरकर पंजीकृत उपयोगकर्ता बनें। उपयोगकर्ता क्रेडेंशियल के साथ MOSDAC साइट पर लॉग इन करें, "सैटेलाइट डेटा ऑर्डर" चुनें। अपनी रुचि का डेटा चुनें। कार्ट में जोड़ें। अनुरोध सबमिट करें। आपको एक अनुरोध आईडी नंबर दिया जाएगा। आपको अपने डेटा की तैयारी के बारे में मेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा। आप "मेरा अनुरोध टैब" के अंतर्गत बाएं मेनू से अपने अनुरोध की स्थिति भी देख सकते हैं। आपका अनुरोधित डेटा sftp://ftp.mosdac.gov.in पर आपके SFTP खाते में अपलोड किया जाएगा। आप अपने MOSDAC पोर्टल उपयोगकर्ता क्रेडेंशियल का उपयोग करके sftp://ftp.mosdac.gov.in से डेटा डाउनलोड कर सकते हैं।